Saturday, April 11, 2026

सेल सीएमडी सिंह का सम्मान किया मिश्र ने

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल)के निदेशक(कार्मिक)के.के.सिंह ने 2 अप्रैल को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक(सीएमडी)का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।इस खास अवसर पर इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड,सेक्टर-6 के अध्यक्ष और श्रमिक नेता बृज बिहारी मिश्र भी नई दिल्ली लोधी रोड स्थित सेल मुख्यालय पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मिश्र ने श्री सिंह को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर अपनी ओर से सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। श्री मिश्र ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए,बल्कि समस्त संगठन के लिए गर्व और विश्वास का प्रतीक था। सभा का वातावरण उत्साह,सम्मान और अपेक्षाओं से भरा हुआ था।हर चेहरे पर यह विश्वास झलक रहा था कि श्री सिंह का अनुभव और नेतृत्व क्षमता सेल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उनके व्यक्तित्व में एक सहज दृढ़ता और कर्मठता की झलक स्पष्ट दिखाई देती है,जो इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें पूर्णतः उपयुक्त बनाती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news