Tuesday, March 17, 2026

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विविध आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन अलग-अलग स्थानों पर योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया । तीनों ही स्थानों पर योग साधकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि पहला आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई एवं आत्महत्या मुक्त विश्व संकल्प समिति दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में नवमंगल विद्यालय धनोरा में स्कूली बच्चों के साथ सम्पन्न हुआ । इस आयोजन में नवमंगल विद्यालय धनोरा के लगभग 100 बच्चों और विद्यालयीन स्टॉफ ने हिस्सा लिया । इस आयोजन में योग प्रशिक्षक जगदीश राम दिल्लीवार एवं रश्मि शुक्ला का कुशल मार्गदर्शन रहा । आयोजन को सफल बनाने में आत्महत्या मुक्त विश्व संकल्प समिति दुर्ग की संयोजिका प्रियंका जैन और नवमंगल विद्यालय धनोरा के संचालक दयाराम साहू सहित उनके स्टॉफ की विशेष भूमिका रही ।

भिलाई इकाई के चेयरमेन के. सुब्रमण्यम ने कहा कि दूसरा आयोजन यूथ हॉस्टल्स भिलाई इकाई और एक्टिव योगा ग्रुप दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में महावीर खेल मैदान बोरसी में सम्पन्न हुआ । यहाँ प्रधान योगाचार्य पी. एन. वर्मा , योग निर्देशक जगदीश राम दिल्लीवार ( यूथ हॉस्टल्स लाइफ मेम्बर भिलाई इकाई ) योग अध्यक्ष टी. सी. साहू एवं सुब्रत विकास चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ । इस आयोजन में भी लगभग सौ स्त्री पुरुष साधकों ने हिस्सा लिया । भिलाई इकाई सचिव सुबोध देवाँगन ने बताया कि तीसरा आयोजन यूथ हॉस्टल्स के संस्थागत सदस्य के डी पब्लिक स्कूल मीनाक्षी दुर्ग और यूथ हॉस्टल्स भिलाई इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ । यहाँ स्कूली बच्चों ने योग एवं प्राणायाम कर ‘करें योग रहें नीरोग’ को सार्थक किया । के डी पब्लिक स्कूल में आयोजन को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक आशीष अग्रवाल , प्राचार्य बिनोद कुमार , सुश्री पारुल , योग प्रशिक्षिका प्रियंका अग्रवाल , समस्त स्टॉफ एवं प्रतिभागी बच्चों की सराहनीय भूमिका रही । समस्त आयोजनों में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया भिलाई इकाई प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी , वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवधिया , वाइस प्रेसिडेंट महेन्द्र देवाँगन , एपीसी पंकज मेहता , कोषाध्यक्ष हेमलाल देवाँगन , सचिव सुबोध देवाँगन , के. सिन्धु , श्वेता तिवारी एवं ओमकुमारी देवाँगन की सक्रिय भागीदारी रही ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news