Wednesday, March 4, 2026

विवाद के चलते 12वीं के नाबालिक छात्र की चाकू मारकर हत्या

भिलाई : गाड़ी बैक करने के बात को लेकर रविवार को रात को शारदा पार्क केंप 2 में विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ बदमाशों ने एक नाबालिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। शुरुआत में हुए विवाद निपट चुका था ।लेकिन आरोपी रात में फिर से वहां पहुंचे और नाबालिक को अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने के बाद छावनी पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है,सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई पुलिस ने बताया कि उक्त घटना रविवार की रात करीब 9:00 हुई। साहू लकड़ी टाल के पास संजय टेंट हाउस नाम की दुकान है। टेंट हाउस का संचालक संतोष साव अपने परिवार के सदस्य करण साव, शिवम साव और नौकर गज्जू निर्मलकर के साथ टाटा एस मालवाहक से टेंट का समान उतार रहे थे ।सामान उतारने के दौरान गाड़ी को बैक कर रहे थे, तभी आरोपियों में तीन आरोपी वहां से गुजर रहे थे, और गुजरते समय गाड़ी उनके बाइक से टकरा गई। इसी बात को लेकर उनमें विवाद शुरू हो गया, पहली बार हुए विवाद का पटाक्षेप हो गया, और आरोपी वहां से चले गए ।इसके बाद वे लोग अपने दो और साथियों को लेकर रात में दुकान के पास पहुंचे और फिर से विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने टेंट हाउस संचालक संतोष साव को चाकू मारने की कोशिश की तो उनके नौकर गज्जू निर्मलकर ने बीच बचाव किया और उसके हाथ पर चाकू से चोट लगा। परिवार के सभी सदस्यों ने आरोपियों को दौड़ाया तो वह लोग वहां से भाग गए कुछ देर बाद में लोग फिर से वहां पहुंचे जहां उन्हें शिवम साहू 17 वर्ष अकेला घूमते हुए मिल गया। आरोपियों ने उसे अकेला पाकर उसके पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए ।परिवार वालों ने रात में ही शिवम को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की रात भर में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान, राहुल उर्फ भोला प्रजापति और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया। है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल उर्फ भला प्रजापति नाबालिक आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है । दोनों को 6 महीने पहले ही हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार किया गया था सभी आरोपी मिलन चौक कैंप 2 के रहने वाले हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news