Thursday, February 26, 2026

मैकेनिकल इंजीनियर ने दुपहिया वाहन चोर का गिरोह बनाकर पूरे राज्य में फैलाया नेटवर्क

भिलाई-दुर्ग में सक्रिय राज्यस्तरीय दोपहिया चोरी गिरोह का दुर्ग पुलिस ने किया पर्दाफाश, 31 वाहन बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में वर्ष 2024 से लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दुर्गं पुलिस ने राज्यस्तरीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 31 चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए लगभग 31 लाख रुपये मूल्य के 31 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी ई. पापा राव सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलितों की तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि गिरोह विशेष रूप से बीएसपी मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को निशाना बनाता था। थाना भिलाई नगर में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

Oplus_16908288

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं वाहन चोरी कर उन्हें कुनकुरी (जिला जशपुर) ले जाता था, जहां सहयोगियों मनोज राम एवं राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि के माध्यम से वाहनों को खपाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी ने भोपाल से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और वह प्रायः होंडा साइन सहित लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था।

बरामद वाहनों में भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 छावनी थाना क्षेत्र की 2. रायपर क्षेत्र की तथा ऐसे दोपहिया वाहन शामिल हैं जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीपाए गए। प्रकरण में संबंधित अपराध क्रमांकों के तहत धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये आरोपी

ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर,मनोज राम, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर,राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर

जप्त की गई सामग्री

कुल 31 दोपहिया वाहन (अनुमानित मूल्य लगभग ₹31 लाख)

इस कार्रवाई में थाना भिलाई नगर प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल एवं विशेष जांच दल की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news