Monday, June 1, 2026

मौर्य सम्मानित होंगे राष्ट्रीय ग्रेट अशोका अवार्ड से

भिलाई : न्यूज़ 36 : वरिष्ठ साहित्यकार एनएल मौर्य ”प्रीतम” को राष्ट्रीय ग्रेट अशोका अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अशोक प्रबुद्ध समृद्ध भारत मिशन की ओर से यह सम्मान रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर मध्य प्रदेश में 7 जून को दोपहर बाद 3:00 बजे से आयोजित समारोह में दिया जाएगा है। साहित्य सृजन परिषद भिलाई के अध्यक्ष श्री मौर्य वर्तमान में सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव भी हैं। वे अंचल की विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्हें अब तक 36 से ज्यादा राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news