Tuesday, March 10, 2026

‘आखिरी सफर’ सुपुर्द की आवाम को, सौंपी चाबी

मस्जिद हजरत बिलाल के
साथ “आदम” ग्रुप की पहल

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर के मुस्लिम समुदाय को एक अत्याधुनिक शव वाहन  ‘आखिरी सफर’ मिल गया गया है। मस्जिद हजरत बिलाल की पहल पर यह सेवा उपलब्ध कराई गई है। मस्जिद के सदर शाहिद अहमद रज्जन ने बताया कि शहर में मुस्लिम समुदाय के लिए सिर्फ एक शव वाहन था। ऐसे में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह पहल की गई है। जिसमें खाड़ी देशों में निवासरत भिलाई वासियों के समूह आदम फाउंडेशन (अबू धाबी ग्रुप) के सहयोग से मस्जिद कमेटी ने शव वाहन ‘आखिरी सफर’ की व्यवस्था की है। यह शव वाहन जरूरतमंद लोगों के लिए मस्जिद हजरत बिलाल हुडको में संपर्क करने पर उपलब्ध कराया जाएगा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हुडको मस्जिद में एक कार्यक्रम का आयोजन कर शव वाहन ‘आखिरी सफर’ को अवाम के सुपुर्द किया गया।

इस दौरान फातिहा ख्वानी की गई और सरपरस्त के तौर पर डॉ. आरए सिद्दीकी और भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के साबिक सदर रहमतुल्लाह अंसारी के साथ समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू, पार्षद सीजू एंथोनी, पूर्व पार्षद प्रभुनाथ मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, फिरोज राठौर, मलकीत सिंह, सुनील चौधरी शानू, जोगा राव, गनी खान व अन्य की मौजूदगी में ‘आखिरी सफर’ की चाबी सौंपी गई। इस दौरान फातिहा ख्वानी हुई और दुआए खैर की गई।  आयोजन में मस्जिद कमेटी की ओर से सेक्रेट्री नईमुद्दीन, अब्दुल जिलानी, अब्दुल हक रियाज चौहान, आसिफ खान, जावेद, यूनुस सिद्दीकी, फारूक अहमद, अस्लम और हाशिम खान भी मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news