आरोपियों के कब्जे से ब्रिकी रकम और वाहन सहित जुमला कीमती तकरीबन 14,54,000 रुपए की मशरूका बरामद
भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रांम गुजरा पाटन, पीपरछेड़ी पुलगांव, बोरी, खिसोराकला धमधा, बानबरद नंदनी में पशुधन बकरा एवं बकरियों की चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी, जिन्हें अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामद कर उनकी गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये थे। पुलिस द्वारा एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। घटना स्थलों के आसपास एवं आवागमन के रास्तों में लगे सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन किया जा रहा था, तकनीकी आधार पर भी आरोपियों के पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि रुआबांचा निवासी राजा अहमद और उसका भाई जावेद अहमद अपने खुर्सीपार निवासी एक मित्र के साथ पाटन क्षेत्र में बकरा चोरी की घटना को अंजाम दिये है जिसे काट कर बेच दिये है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर रूआबांधा क्षेत्र से राजा अहमद को पकड़ा गया, प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपने भाई जावेद अहमद और साथी जावेद हुसैन उर्फ सोनू के साथ मिलकर अप्रैल माह में 05-06 दिन पूर्व पाटन के गुजरा ग्राम में एक किसान के बयारा में रखे 75 नग बकरा एवं बकरी को बाड़ को खोलकर, हकालते हुए मेन रोड तक ले जाकर जावेद हुसैन की सुमो ग्रांड में में बकरे एवं बकरियों भरकर, जावेद हुसैन उर्फ सोनू के खुर्सीपार स्थित चार बार गोदाम में ले जाकर रखना, जिसे बाद में काटकर बेच देना एवं बिक्री रकम को आपस में बांट लेना स्वीकार किया। इसी प्रकार मार्च महीने में तीनो मिलकर उक्त सूमो ग्रांड वाहन में पुलगांव थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में एक कच्चे मकान में रखखे बकरा-बकरी को दरवाजा का ताला तोड़कर, हकालकर, मेनरोड में लाकर सूमों में भरकर 02 बार में सोनू के खुर्सीपार स्थित दुकान के पास बने गोदाम में लाकर रखना, जिसे मिलकर काटकर बेच देना व बिक्री रकम को आपस में मिलकर बांट लेना स्वीकार किया। जिससे आरोपियों की निशान देही पर बिक्री रकम पृथक पृथक कब्जे से जुमला 2,00,000/-रू, घटना में प्रयुक्त सूमो वाहन कीमती 5,00,000/- जुमला कीमती 7,00,000/-रू. बरामद कर जप्त किया गया।
इसी प्रकार विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बोरी क्षेत्रांतर्गत बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 08 एबी 4189 में अरूण कुमार देशलहरो, लक्ष्मी एवं गजानंद एवं 01 नाबालिक लड़के को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर सभी एक राय होकर बकरा चोरी करने के नियत सेक्षेत्र में घूमना बताया। विस्तृत पूछताछ करने पर इनके द्वारा माह जनवरी में नाबालिक लड़के के द्वारा अपनी मोटर सायकल सीजी 07 बी डब्ल्यू 4283 में ग्राम परसाखुर्द जाकर 02 घरों की रेकी करके बकरा-बकरी रखे होने की सूचना मिलना, जिसके आधार पर अरूण की बोलेरो में लक्ष्मी, गजानंद एवं 01 विधि के विरूद्ध संर्घषरत् बालक के साथ मिलकर 02 गाड़ियों से कुल 08 नग बकरा बकरी को चोरी करना, साथ ही उसी गांव के अन्य घर से 25 नग छोटे बड़े बकरें बकरियों की चोरी करना, ग्राम बानबरद में 02 नग बकरा बकरी तथा धमधा क्षेत्र के खिलोराकला गांव से 15 नग बकरा बकरी चोरी करना एवं उसे काटकर बेच देना बताये। जिससे आरोपियों की निशान देही पर बिक्री रकम पृथक पृथक कब्जे से जुमला 154000/-रू, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमती 5,00,000/- मोटर सायकल कीमती 1,00,000/- जुमला कीमती 7,54,000/-रू. बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, पूर्ण बहादुर, चन्द्रशेखर सोनी, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, सगीर खान, मुरली कश्यप, आरक्षक रिंकू सोनी, पंकज चतुर्वेदी, राकेश चौधरी, अजय गहलोत, राकेश अन्ना, गुनित निर्मलकर, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक, अजय ढीमर, विक्रांत. यदु, पन्ने लाल, • संतोष गुप्ता, शहबाज खान, अनुप शर्मा, उपेन्द्र यादव, जूगनू सिंह, शिव मिश्रा एवं थानों की अहम भूमिका रही।
