Monday, March 23, 2026

वैशाली नगर में विकास कार्यों के लिए 33 लाख रुपए स्वीकृत

सामुदायिक भवन निर्माण समेत कई कार्य होंगे

भिलाई : न्यूज़ 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए 32 लाख 99 हजार 76 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की हैं। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें वार्ड 29 शिव मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड व चौक सौंदर्याकरण 2.99 लाख रूपए व वृंदानगर दुर्गा मंदिर के पास पेवर ब्लॉक लगाने 3 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। घासीदास नगर जैतखाम के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रुपए, वार्ड 25 जवाहर नगर मणिकम्मा मंदिर के पास नवीन भवन निर्माण 2 लाख रुपए तथा वार्ड 24 फौजी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में चबूतरा निर्माण 2 लाख रुपए, वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम के पास सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख रुपए तथा रामनगर एवं वैशाली नगर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों के लिए क्रमशः 3.99 लाख और 3.99 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news