Wednesday, April 8, 2026

मंगलसूत्र लूटने वाले को चंद मिनटों में गिरफ्तार वाली टीम को SSP ने किया सम्मानित

भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर के सेक्टर-6 क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र लूटने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल द्वारा टीम को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे रमीला वर्मा (65 वर्ष), निवासी सेक्टर-6 भिलाई, सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान आरोपी हर्ष चंद्राकर (22 वर्ष), निवासी संगम चौक खुर्सीपार, ने अचानक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और सेंट्रल एवेन्यू की और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर मौके से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस जवानों ने आम नागरिकों की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।

Oplus_16908288

इस मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
इस सफल कार्रवाई में पेट्रोलिंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर, आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल और राम नारायण डहरिया की
महत्वपूर्ण भूमिका रही। आम नागरिकों के सहयोग को भी पुलिस ने सराहा है।

त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से खुश होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल ने पूरी टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news