भिलाई : न्यूज़ 36 : हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति की साप्ताहिक बैठक रविवार को सेक्टर-2 में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम विधायक देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए उनके भिलाई सत्याग्रह के आंदोलन को भिलाई के संघर्षों के लिए नया आयाम निरूपित किया। वही प्रबंधन की कुटिल चालों जिसमें कानून का हवाला देते हुए तथ्यों को छुपाने की कोशिश की निंदा की गई। जो प्रबंधन पीएफ, ग्रेच्युटी, मिनिमम वेजेस सहित पीपी एक्ट के परिपालन में पूर्णतः असफल रही है वही पीपी एक्ट के सहारे केवल रिटेंशनधारियों का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है।
बैठक में कहा गया कि सन 2001-2003 के मध्य लागू हाउस लीज योजना जो पूरे सेल बोर्ड द्वारा अनुमोदित है तथा मात्र विनियमितीकरण कर पाने में प्रबंधन की टालमटोल नीति के कारण पूरे शहर के भविष्य को अंधकार में डाल चुकी है।
आज क्रमशः सभी को अवैध
सेक्टर -2 में हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति की साप्ताहिक बैठक
कानून का हवाला देते हुए तथ्यों को छुपाने की कोशिश की निंदा
ठहराकर व्यापारियों, लीज धारी सहित गरीबों एवं कमजोरों बुजुर्गों को परेशान कर शीर्ष प्रबंधन अपनी वाहवाही लूटने में लगा है।
शीर्ष प्रबंधन के अधिकारी अपने प्रमोशन हेतु राज्य शासन को हमेशा अंधेरे में रखने की कोशिश लगातार करते हैं। थर्ड पार्टी पहले आओ पहले पाओ की लाइसेंस योजना मात्र दस हजार में आलू के भाव में जमीन प्रबंधन की लिखित नीतियां रही है। अब पूर्व कार्मिकों ने आर-पार की लड़ाई में इस नारे के साथ मुक्तिधाम जाएंगे ।
बीएसपी आवासों से शहर सहित मजदूरों के सवाल को लगातार खड़े करने का संकल्प लिया। संगठन प्रबंध को खुली बहस की चुनौती देती है तथा कानून के सहारे रूल बाय ला से शासित की जिद प्रबंधन छोड़े।
