Sunday, March 1, 2026

हुड़दंगियों की सूचना देने पर मिलेगा 21000 रुपए इनाम : रिकेश सेन

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित बनाने के लिए एक कड़ा रुख अपनाया है। विधायक ने हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर अभियान के तहत इनाम की घोषणा की है।

इन गतिविधियों की सूचना देने पर मिलेगा 21,000 का पुरस्कार-विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि होली के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां दिखें, तो तत्काल फोटो या वीडियो खींचकर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।

ट्रिपल राइडिंग और बिना कपड़ों के घूमना – यदि किसी वार्ड में एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़के, बिना हेलमेट और बिना कपड़ों (बनियान या अर्धनग्न अवस्था) के हुड़दंग करते दिखें। हथियार लहराना – यदि कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में हथियार लेकर घूमता या डराता-धमकाता नजर आए।

अश्लीलता और मारपीट – गाड़ियों में अर्धनग्न होकर घूमना, सड़क पर बदमाशी करना या लड़ाई-झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों पर सख्त कारवाई होगी। पुरस्कार की शर्त सूचना देने वाले को गाड़ी का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप करना होगा। सही सूचना पाए जाने पर विधायक द्वारा 21,000 रुपये की सम्मान राशि उनको दी जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news