Friday, January 2, 2026

साल के पहले दिन दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 TI समेत 11 अधिकारी स्थानांतरित

भिलाई : न्यूज़ 36 : नए साल के आगाज़ पर पहले ही दिन दुर्ग पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा देर शाम थाना प्रभारियों की तबादला सूची जारी की गई, जिसमें जिले के विभित्र थानों एवं इकाइयों में पदस्थ 11 पुलिस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें 8 थाना प्रभारी शामिल हैं।

Oplus_16908288

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भानुप्रताप साव को थाना प्रभारी अंडा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नंदिनी नगर नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश मिश्रा, जो अब तक रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक युवराज साहू को थाना प्रभारी धमधा से हटाकर यातायात शाखा जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना प्रभारी पाटन से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी नेवई बनाया गया है।

कुम्हारी की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम कुरें कोनिरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना पुरानी भिलाई से हटाकर थाना प्रभारी धमधा नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को थाना प्रभारी रानीतराई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कुम्हारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक फागू राम लहरे को थाना प्रभारी जामगांव आर से हटाकर थाना भिलाई नगर में पदस्थ किया गया है। वहीं उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी नंदिनी नगर से हटाकर थाना प्रभारी अंडा बनाया गया है।

तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

इसके अतिरिक्त उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर को थाना प्रभारी नेवई से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी रानीतराई नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा को थाना प्रभारी कुम्हारी से हटाकर थाना प्रभारी जामगांव आर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक दरबारी राम तारम को थाना जामगांव आर से स्थानांतरित कर थाना छावनी में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news