Sunday, March 15, 2026

एसीसीयू की बड़ी कार्यवाही,गांजा तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कांकेर से चार पहिया वाहन में गांजा रखकर मुंबई (महाराष्ट्र) ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने अंजोरा क्षेत्र के महमरा जालबांधा रोड़ में आधी रात नकाबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से दो लाख कीमत का 18 किलो गांजा, एक चार पहिया वाहन, 7400 रूपए नगद, एक मोबाइल जब्त किया है। शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रवार्ता में बताया कि बताया कि 11 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि वाहन में अवैध रूप गांजा बिक्री करने के लिए वाहन में रखकर कांकेर से बालोद होते हुए जालबांधा के रास्तें मुंबई (महाराष्ट्र) जाने वाला है।

सूचना पर एसीसीयू निरीक्षक तापेश्वर नेताम, चौकी प्रभारी अंजोरा रामनारायण सिंह ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित की। ग्राम महमरा जालबांधा रोड चुन्नी लाल निषाद के घर के सामने पहुंचकर संदेही वाहन को नाकाबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अब्दुल रसीद अली (61 वर्ष) निवासी शांताक्रुज एयर इंण्डिया कॉलोनी चर्च के पीछे आशीकली की चाल मुबई 29 थाना अकोला हॉल सांई सागर बीएलडीजी न्यू मिल रोड कुर्ला वेस्ट ग्रेटर मुंबई का रहने वाला बताया तथा अपने वाहन अशोक लिलेण्ड में बोरी मे गांजा होना जिसे पैसो के लालच मे बिक्री करने के लिए मुंबई ले जाना बताया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news