भिलाई : न्यूज़ 36 : नेहरू नगर चौक में युवक शिवकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक शिवकुमार सिंह (29) निवासी कैंप-01, सुभाष चौक वैशाली नगर पर 29-30 अगस्त की रात आपसी विवाद के दौरान हमला हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने पहले रूपेंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालिका को हिरासत में लिया था। अब फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया (21) निवासी रुआबांधा चाचा चौक भिलाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
