Thursday, March 12, 2026

महतारी वंदन, सीएम साय का बड़ा ऐलान, अब हर महीने 1 या 2 तारीख को खाते में आएगा पैसा

न्यूज़ 36 : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम साय ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि अब हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को खातों में आ जाएगी। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंनें बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया था कि महीने के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को राशि का भुगतान हो जाए। जिस पर वित्त मंत्री ने 1 या 2 तारीख को ही पैसे ट्रांसफर करने की बात कही।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 23 मार्च को डोंगरगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने की 7 तारीख से पहले पैसा महिलाओं के खातों में आने की घोषणा की थी, जिसे बदलकर अब उन्होंने 1 या 2 तारीख तक राशि का भुगतान करने का ऐलान किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news