Sunday, March 15, 2026

दुर्ग का महासंग्राम : बीएसपी का मुद्दा क्या विजय बघेल पर पड़ेगा भारी…

दुर्ग : न्यूज़ 36 : लोकतंत्र के महापर्व में दुर्ग लोकसभा सीट से इस बार मुकाबला टक्कर का है पिछली बार आरंभ से ही कांग्रेस प्रत्याशी कमजोर साबित हुई किंतु वर्तमान स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के क्षेत्र में लगातार सक्रिय होने से और भाजपा प्रत्याशी सासंद विजय बघेल की निष्क्रियता का फायदा राजेन्द्र साहू की मिल रहा है।

बीएसपी निजीकरण का विरोध और भाजपा को नुकसान …

वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा लगातार निजीकरण के पक्ष में कदम उठाना और निजीकरण मामले में भाजपा प्रत्याशी का मजबूती से पक्ष का ना रखना कांग्रेस के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा है । कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सभाओं में कह चुके है कि वे किसी भी कीमत पर बीएसपी का निजीकरण नहीं होने देंगे इसके लिए चाहे जान की बाजी ही क्यों न लगाना पड़े । क्षेत्र की जनता सालो से राजेन्द्र साहू के राजनैतिक कार्यों आंदोलन को देख चुकी है ऐसे में निजीकरण के विरोध के उनके दावे पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता भरोसा कर रही है।

बीएसपी निजीकरण से हजारों परिवार होंगे प्रभावित ..

बीएसपी प्लांट दुनिया के बेहतरीन संयत्र के रूप में स्थापित है । दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के हजारों लाखों परिवारों की जीवनी इससे जुड़ी है अगर बीएसपी का निजीकरण होता है तो दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में इसका व्यापक असर पड़ेगा इसका अंदाजा सभी को है ऐसे में विरोध के लिए मजबूती से सामना करने के राजेन्द्र साहू के कथन का क्षेत्र की जनता भरोसा कर रही है। वही भाजपा प्रत्याशी की क्षेत्र में उपलब्धि नगण्य होने और सिर्फ मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने का नुकसान भाजपा प्रत्याशी को हो रहा है स्थानीय मुद्दों और कई विधानसभा क्षेत्र में सालो अनुपस्थिति भाजपा को कमजोर कर रही है ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news