पहला चरण में गौ माता के सुरक्षा हेतु 1 लाख हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य दुर्ग-में शिव सेना द्वारा गौ माता के सुरक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान की शुरु आज शिव सेना प्रदेश कार्यालय से शिव सेना के प्रमुख पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई पहले चरण में एक लाख हस्ताक्षर कराने का निर्णय लिया गया है
दुर्ग :- शिव सेना जिला उपाध्यक्ष योगेश कनेकर ने बताया कि गौमाता की हत्या बंद करने, गौ तस्कर गाड़ी को राजसात करने, गौ हत्या करते पाएं जाने पर हत्या का मामला दर्ज करने, गांव गांव स्थित गौठान को गौशाला का नाम देकर घुमंतू पशुओ को सुरक्षित रखने एवं कलेक्टर रेट पर दो गौ सेवक रखने को लेकर शिव सेना
प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, भारतीय कामगार सेना के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर पांडे, किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष सन्नी देशमुख प्रदेश शिव पदाधिकारी शिव राम केसरवानी शोभा शकंर त्रिपाठी कमल सोनी दिनेश ताम्रकार मनीष तिवारी की विशेष उपास्थिति में शिव सेना प्रधान कार्यालय रायपुर में शिव सेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के कर कमलों द्वारा महा हस्ताक्षर की शुरुआत की गई पहले चरण में दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव/चौकी मोहला मानपुर/खैरागढ़ छुईखदान/दुर्ग/कबीरधाम/बालोद/बेमेतरा में एक लाख महा हस्ताक्षर अभियान का लक्ष्य रखा गया है। महा हस्ताक्षर अभियान दुर्ग में भी शुरू हो गयी है जिले के अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में शिव सैनिक द्वारा महा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के लिए जुटे दुर्ग जिले में गौ सेवा/सुरक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान हेतु सक्रिय रुप से योगेश कानेकर जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, मति दुर्गा महतो महिला सेना, राहुल सेन उतई अध्यक्ष, देव प्रकाश उमर पोटी अध्यक्ष, मनीष यादव पटरी पार मंडल अध्यक्ष दुर्ग, नारायण यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता, विष्णु यादव, मुन्ना चौधरी, चंदन, मुनेश, चित्रकान्त राजपूत सहित शिवसैनिको को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।