Wednesday, March 18, 2026

देवेंद्र वर्मा ने कोलंबो में बढाया भारत का गौरव, जीता गोल्ड सर्व समाज कल्याण समिति ने किया सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए गर्व का पल लेकर आए भिलाई के देवेंद्र वर्मा 77 वेट क्लास के बेहद प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही ओवरऑल स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

Oplus_16908288

इस उपलब्धि से न सिर्फ भिलाई, बल्कि पूरे देश का मान-सम्मान अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऊँचा हुआ है। HTC कार्यालय में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने देवेंद्र वर्मा का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इंडिया टीम के कोच ऊदल कुमार वाल्मीकि और देवेंद्र के पर्सनल कोच श्रीनिवास साहू को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, समिति सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि संसाधनों की कमी किसी भी खिलाड़ी के सपनों के बीच बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

Oplus_16908288

सम्मान समारोह में समिति के मलकीत सिंह, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह निम्मे, साजिद अंसारी, इंद्रजीत सिंह चिंटू, रमन राव, शाहनवाज कुरैशी, डॉ. हरजिंदर सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news