Friday, August 7, 2026

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने स्कूली बच्चों के बीच मनाई जन्मदिन की खुशियां

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतको ने उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री साहू के मीनाक्षी नगर बोरसी स्थित आवास में जन्मदिन समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक व धार्मिक संगठन
के प्रतिनिधियों ने बधाई देकर उनके दीर्घायू और उज्जवल भविष्य की कामना की है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर बधाई देने पूर्व विधायक अरुण वोरा, नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन (बाबू) व अन्य कांग्रेस नेता उनके आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व महापौर आरएन वर्मा, परमजीत सिंह भुई ने भी श्री साहू को जन्मदिन पर बधाई दी। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्जव साहू के जन्मदिन पर सेवा और
सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को कॉपियों का वितरण किया गया तथा मिठाइयां बांटकर श्री साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए आयोजक अय्यूब खान ने कहा कि कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू हमेशा शिक्षा, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को बढावा देने के लिए कार्य करते रहे हैं। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, प्रदेश महामंत्री (खेल प्रकोष्ठ) संदीप बख्शी, श्रीमती वी. गुप्ता, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पुरुषोत्तम सोनवानी, प्रशांत बख्शी, विजेंद्र बंजारे, जितेंद्र नवरंगे, मनोज वर्मा, उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news