Saturday, March 14, 2026

छ:ग में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 10 उम्मीदवार फाइनल, इन नेताओं के नामों पर बनी सहमति, ऐलान जल्द

न्यूज़ 36 : Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में 11 में से 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी है। वहीं बस एक बिलासपुर सीट पर पेंच फंसा हुआ है। आज सभी 11 कैडिंडेट फाइनल होने की उम्मीद है। स्क्रीनिंग कमेटी की मुहर लगते ही उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 3-3 नामों का पैनल दिया गया था, जिनमें से एक का नाम फाइनल किया गया है। कांग्रेस बहुत जल्द अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

इन नामों पर बनी सहमति
राजनांदगांव- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
दुर्ग- पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू
रायपुर- पूर्व विकास उपाध्याय
महासमुंद- पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू
जांजगीर- पूर्व मंत्री शिव डहरिया
कोरबा- सांसद ज्योत्सना महंत (महिला)
बस्तर- हरीश लखमा या पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज
कांकेर- बीरेश ठाकुर या पूर्व मंत्री अनिला भेंड़िया
सरगुजा- शशि सिंह ( महिला )
रायगढ़- विधायक लालजीत सिंह, अमरजीत भगत
बिलासपुर – टीएस सिंहदेव, संतोष कौशिक (संभावित)।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news