भिलाई : न्यूज़ 36 : निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन (22868) में कार्यरत एसी कोच अटेंडेंट को अवैध विदेशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ दुर्ग और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।
आरपीएफ ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ दुर्ग ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर कोच बी-7 में तैनात अटेंडेंट रीमन दास के सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान उसके बैग से 12.236 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें व्हिस्की व्हिस्की, वोदका और बियर कैन शामिल हैं। आरोपी के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरपीएफ ने बताया कि अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आरोपी को 13 अप्रैल को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
