दुर्ग : न्यूज 36 : घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं पूजन से किया गया l कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में दयानंद शिक्षा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गुप्ता, उपाध्यक्ष आभारानी गुप्ता एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार, समस्त संकाय के विभाग अध्यक्ष, सहायक प्राध्यापक,कर्मचारी गण वह समस्त छात्राएं उपस्थित रहे l अतिथियों का स्वागत पौधा श्रीफल व सॉल के द्वारा किया गया l
डॉ प्रवीण तोगड़िया ने अपने वक्तव्य में समाज एवं विभिन्न संगठन स्थापित करने एवं विश्व भर में इनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित पर जोर दिया l जो हिंदू समुदाय के मुद्दों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर समय-समय पर जागरूकता फैलाने के कार्य को प्रोत्साहित किया l संगठन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहा है l हिंदू संगठन के द्वारा देश के किसी भी कोने से हिंदू हेल्पलाइन की मदद से सहायता प्राप्त कर सकता है l वही डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने स्वस्थ रहने के लिए लोहे के बर्तन व गुड़ का उपयोग करने की बात कही l साथ ही शिक्षा के साथ स्वरोजगार के साधन पर भी जोर दिया l
बता दे डॉ प्रवीण तोगड़िया का पूरा जीवन हिंदू धर्म एवं संस्कृति के प्रति समर्पित रहा l
कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ निशा श्रीवास्तव द्वारा किया गया l दयानंद शिक्षा समिति की ओर से अतिथियों के लिए सात्विक भोजन की भी व्यवस्था की गई थी l
आप की राय
[yop_poll id="1"]
