मिनी बस जप्त, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है, जहाँ तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मिनी बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। देर रात हुई रिपोर्ट पर से धमधा पुलिस के द्वारा आरोपी मिनी बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मिनी बस को जप्त कर लिया है।
धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि, ग्राम गिरहोला खाना नंदिनी निवासी हरीश चंद्र यादव और उनके रिश्तेदार भोले यादव मोटरसाइकिल (CG 07 CX 7712) से बरहापुर से धमधा की ओर लौट रहे थे। बाइक हरिश्चंद्र चल रहा था। शाम करीब 6:30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल से कलश मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही लक्ष्मी ट्रेवल्स की मिनी बस (CG 07 E 0669) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि बस बालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस मामले में धमधा पुलिस ने प्रार्थी मृतक के छोटे भाई राकेश यादव की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ धारा 184 एलकेएस, 106(1) बीएनएस और 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस जप्त कर ली गई है।
