Thursday, March 12, 2026

जुंआ खेल रहे जुंआरी पकड़े गये, 63,500 रुपये और 8 मोबाइल जप्त

रायपुर : न्यूज़ 36 : खमतराई पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर दांव पर लगे 63,500/-रुपये और उनके पास से 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं। ये सभी रावणभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में प्रिंस होटल के बाजू जुआ खेल रहे थे। सभी धरसीवां, बीरगांव, गुढ़ियारी के रहने वाले हैं।

इन जुआरियों के विरुद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध दर्ज किया गया है। जो
गिरफ्तार किये गये आरोपी है :

1. चमन लाल पिता मनोज चौरसिया उम्र 34 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर।

2. अरशद अली पिता सिद्ध अली उम्र 32 साल निवासी धरसींवा वार्ड नंबर 01 थाना धरसींवा जिला रायपुर।

3. दीपक साहू पिता अरविंद साहू उम्र 25 साल निवासी बंजारी नगर रांवाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

4. दशरथ कुमार सिन्हा पिता संतराम सिन्हा उम्र 35 साल निवासी सुभाष चौक बीरगंव थाना उरला जिला रायपुर।

5. दीपक जायसवाल उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बिहार कालोनी गुठियारी थाना गुठियारी जिला रायपुर।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news