Tuesday, December 20, 2022

KBC: 7.5 करोड़ के सवाल पर चूके, रकम गंवाकर खाली सीट पकड़ फूट-फूटकर रोए शाश्वत गोयल

KBC: कौन बनेगा करोड़पति 14 टीआरपी में धमाल मचा रहा है। हाल ही में सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया था जिसमें शो के दूसरे करोड़पति की बात हो रही थी।

लग रहा था कि शो को दूसरा विनर मिलने वाला है। आपने देखा कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए। ताजा एपिसोड में उनका 7.5 करोड़ के सवाल से सामना हुआ।

प्रोमो में दिखाया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछ रहे हैं। शाश्वत गोयल जब 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर करोड़पति बने तो हर किसी के मन में यही सवाल था कि क्या वो 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे।

उन्होंने 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब दिया, लेकिन अफसोस उनका जवाब गलत निकला। इसके बाद नियम के तहत वह करोड़पति नहीं बन पाए और केवल 75 लाख लेकर घर गए। इस मुकाम पर पहुंचकर जीन नहीं पाने पर शाश्वत गोयल इमोशनल हो गए। वह ऑडियंस में जाकर खाली सीट पकड़कर फूट-फूटकर रोए। यह देखकर शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

आप की राय

क्या सड़क हादसों को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाने चाहिए?
×
Latest news
Related news