भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के थानों में दर्ज प्रकरणों में न्यायालयों से जारी स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 16 और 17 नवंबर की दरम्यानी रात कौबिंग गश्त चलाया गया। इसमें 35 स्थाई वारंटियों और 43 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें थाना सुपेला से 21, भिलाई नगर 2, भिलाई भट्टी 2, दुर्ग, अंजोरा, नगपुरा, स्मृतिनगर, वैशाली नगर, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, पाटन, अंडा से 1-1 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है। इसी प्रकार छावनी से 7, जामुल 5, रानीतराई 4, भिलाई नगर 3, नेवई 3, वैशाली नगर 3, पद्मनाभपुर 2, सुपेला 2, खुर्सीपार 2, उतई 2, धमधा 2 और थाना दुर्ग, पुलगांव,

भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई, अमलेश्वर, जामगांव (आर) लिटिया, नंदिनी नगर से 1-1 कुल 43 गिरफ्तारी वारंट में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। अभियान में जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारी के साथ ही बल को लगाया गया था, राजपत्रित अधिकारियों द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही थी।
