Thursday, August 13, 2026

बाबा धाम यात्रा पर गए कांवड़िए दुर्ग के मणी चन्द्राकर ने रास्ते में तोड़ा दम

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बाबा धाम यात्रा पर गए वार्ड नंबर 4 गया नगर दुर्ग निवासी 31 वर्षीय कावड़िए मणी चंद्राकर की रास्ते में हृदय घात से मौत हो गई। सुल्तानगंज से पैदल यात्रा के दौरान मनिया मोड़ के पास उसकी तबीयत बिगड़ी। उसके साथी कावड़ियों ने यात्रा स्थगित कर दुर्ग वापस आने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक सावन माह में झारखंड के बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग में गंगाजल चढ़ाने के लिए दुर्ग से बाबा धाम यात्रा पर निकले कावड़ियों की टोली में मणी चंद्राकर भी शामिल था। रास्ते में उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मणी चंद्राकर रविवार को दुर्ग से लगभग 35 कावड़ियों की टोली के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुए थे। वह टोली गोंड पारा निवासी अमित पटेल के नेतृत्व में निकली हुई थी। 1000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करने के बाद कावड़िए बिहार के सुल्तानगंज पहुंचे थे जहां गंगा नदी में स्नान कर 10 अगस्त की शाम कंधे पर कावड़ रखकर पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। 11 अगस्त को सुल्तानगंज से लगभग 27 किलोमीटर दूर मनिया मोड़ के पास पैदल यात्रा के दौरान मणी चंद्राकर के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने बताया कि मृतक मणी चंद्राकर का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से दुर्ग लाया जा रहा है। आज हरना बांधा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news