Sunday, March 15, 2026

जस्टिस राकेश मोहन होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज

न्यूज 36 : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडिशनल जज राकेश मोहन पांडेय अब हाईकोर्ट के स्थायी जज होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने इसकी सिफारिश की है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय के अलावा कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो एडिशनल जज को भी एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलिजियम ने एडिशनल जज सचिन सिंह राजपूत और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल को एक साल के लिए सेवा विस्तार दिया है। कॉलिजियम ने सिफारिश से पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी राय ली है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news