भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। मंजूरी मिलते ही संगठन में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है।
यह जानकारी प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में दी गई। पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा भेजी गई कार्यकारिणी सूची को प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकृति दे दी है।
जंबो कार्यकारिणी में ये नियुक्तियां
अनुमोदित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर सुजीत कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। कुल 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद केशव चौबे, पूर्व पार्षद श्रीमती तुलसी पटेल, गिरी राव, मेंरिक सिंह सहित अन्य को स्थान दिया गया है।
महामंत्री पद पर पूर्व पार्षद लालचंद वर्मा, राजेश साहू, राजेश चौधरी, सुमित पर पवार सहित अन्य नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं सचिव पद पर दुर्गेश ताम्रकार, श्रीमती नेहा साहू, अली हुसैन सिद्दीकी सहित अन्य को शामिल किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद अब भिलाई शहर कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में है। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों को गति देने की रणनीति बनाई जा रही है।
