Saturday, February 14, 2026

रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया पत्रकार संतोष मलिक का सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : माँ कर्मा भवन सुपेला भिलाई में रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 13वें स्थापना दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवभारत के पत्रकार (क्राइम रिपोर्टर) संतोष मलिक का सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय रक्तमित्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम मानवीय सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना को सशक्त करने वाला अत्यंत प्रेरणादायक आयोजन रहा। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष तोमन साहू, प्रदेश साहू समाज के उपाध्यक्ष खिलावन साहू, कार्यक्रम संयोजक सूरज साहू, रामकुमार साहू, कबीर साहू, हरिशंकर साहू, प्रेम शंकर साहू, समीर साहू, हरीश साहू, गजेन्द्र साहू, अखिलेश तिवारी, अमित द्विवेदी, अनीता साहू, किशन साहू, डॉ. शैलेन्द्र साहू, डॉ. हरजिंदर सिंह, मीनाक्षी साहू, शालिनी गोयल, नेहा साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news