दुर्ग : न्यूज़ 36 : पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत विराट नगर दुर्ग में चोरी का मामला सामने आया है। वीणा मिश्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की सुबह नौ बजे वह अपने मकान में ताला लगाकर अपने भतीजे शुभम तिवारी के घर बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर गई थी। एक मार्च की शाम करीब पांच बजे वापस घर लौटी, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी. अलमारी का ताला भी टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सजांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखी एक जोड़ी चांदी की चूड़ी, एक जोड़ी चांदी की पायल, 12 जोड़ी चांदी की बिछिया, पांच चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की फुल्ली और 10,000 रुपये नकद, सहित कुल 45,000 रुपये का मशरूका अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
