भिलाई : न्यूज़ 36 : जीवन दान सेवा संस्था जिला दुर्ग – भिलाई की टीम निरंतर जन हित में कार्य कर रही है। जहाँ एक और पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण मित्र मंडली के साथ मिल कर लोगो को छाया दार और फलदार वृक्ष लोगों को बांट रहे हैं,पूरे भारतवर्ष को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सिंगल यूज डिस्पोजल की मनाही करते हुए *बर्तन बैंक* की टीम के साथ मिलकर हर शादी – ब्याह, बर्थडे पार्टी, सामाजिक कार्यक्रम में स्टील के बर्तन, ग्लास, प्लेट उपलब्ध करवाते हैं।
वहीं पर बेटियों की सुरक्षा के लिए निशुल्क सेल्फ डिफेंस की क्लासेस कर रहे हैं। और अब जो की अभी शादी का सीजन चल रहा है वहां पर शादी समारोह, जन्मदिन,शादी सालगिरह या फिर कैसा भी कार्यक्रम हो वहां खाना बच जाने पर उस बचे हुये खाने को अपने संगठन के वॉलिंटियरों द्वारा जरूरतमंद लोगों को बाटने का भी काम यह संस्था कर रही है। यह सारा काम जिला अध्यक्ष मनीष सोनी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नाहक, और जिला महासचिव योगेश्वर मानिकपुरी के नेतृत्व में उनकी पुरी टीम मिलकर यह काम करती है।
*जीवनदान सेवा संस्था छत्तीसगढ़ का उद्देश्य हर जरूरत मंद के काम आना*
*अपनों को तो सब लगाते हैं*
*किसी गैर को गले लगा कर तो देखो*
*अपार सुख अनुभव होगा,*
*किसी ग़रीब की निस्वार्थ भाव से सेवा करके तो देखो*
नोट :- शादी पार्टी, बर्थडे पार्टी, या कोई शुभ कार्य मे आपका खाना बचे तो उसे व्यर्थ ना कारे,
वह खाना जरूरत मंद के काम आएगा । *जीवनदान सेवा संस्था* वह खाना जरूरत मंद लोगो तक पहुचायेगा । इनसे सम्पर्क करे :- *मनीष सोनी 9179010691, योगेश्वर मानिकपुरी 9302402007, देवेंद्र नाहक 9479051040*
