Monday, April 27, 2026

नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना व सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है। कलेक्टर का पत्र मिलते ही आयुक्त ने गुरुवार से अनिवार्य निर्देश जारी कर दिया है। बताया गया है, कि सड़क हादसा रोकने ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता लाने के लिए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए निर्देश पत्र जारी किया है । परिपत्र के परिपालन में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने जारी निर्देश में कहा है कि अधिकारी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news