भिलाई: न्यूज़ 36 : इकरा टीचर्स एसोसिएशन भिलाई-दुर्ग की ओर से ट्विन सिटी के मुस्लिम समाज के मेधावी/प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सत्र 2023-2024 की 10 वी. एवं 12 वी बोर्ड की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को 13 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि अपनी अंकसूची की छायाप्रति, मोबाईल नंबर व पते के साथ 06 अक्टूबर तक जामा मस्जिद सेक्टर-6 भिलाई के इमाम व मोअज्जिन के पास जमा करा दें।अधिक जानकारी के लिए 9755890858 और 9301014662 पर संपर्क कर सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव ए यू खान ने यह जानकारी दी।
