Saturday, March 7, 2026

IPS शशि मोहन सिंह ने बस्तर S P का कार्यभार संभाला

जगदलपुर:  11 जनवरी,बस्तर के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार कल 10 जनवरी को शशी मोहन सिंह ने संभाल लिया 2012 बैच के आईपीएस अफसर शशि मोहन सिंह ने बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक बस्तर का प्रभार लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शशि मोहन सिंह को सलामी दी गई। और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाक़ात की। बस्तर के एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा को राज्य सरकार ने आज सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया। शशि मोहन सिंह पिछले 05 वर्षों से सेनानी के पद पर बस्तर संभाग में पदस्थ हैं। और पिछले 2 साल से पांचवी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर के सेनानी के पद पर तैनात हैं। 2018 से वे 09वी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दंतेवाड़ा में कमांडेंट का दायित्व संभाल रहे थे। शशि मोहन सिंह एक तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। पिछले 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने रायगढ़ में भी बटालियन का कार्य भार संभाला था। एक समय ऐसी स्थिति थी कि वह तीन-तीन बटालियन के सेनानी भी थे। बता दें कि बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा का प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सीबीआई में पदस्थापना की गई है। दिसंबर माह में ही उनके सीबीआई में जाने का आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार को भेज दिया गया था। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा एक आदेश जारी कर प्रतिनियुक्ति के लिए बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा को रिलीव कर सेनानी शशि मोहन सिंह को बस्तर का पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौंप दिया गया है ।आदेश मिलते ही आईपीएस शशि मोहन सिंह सुबह 11:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा से पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news