Sunday, March 15, 2026

सुने मकान में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया

भिलाई : न्यूज 36 : दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ग्रुप का मुख्य सरगना भिलाई का रहने वाला है और वह यहां सुने मकानों की रेकी कर अपने साथियों को हरियाणा और उड़ीसा से बुलवाता था और उनसे चोरियां करवाता था। सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी का सुराग मिलने के बाद पुलिस की टीम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और बाकी के दो आरोपियों की तलाश जा रही है। पत्रकार वार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया इस ग्रुप में शामिल सुखविंदर सिंह “19” वर्ष निवासी मंजिशहाय गुरुद्वारा के पास डेहा बस्ती शाहबाद मरवांडा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा सुरजीत सिंह “34” वर्ष निवासी ग्राम भोर्ची राजपूताना थाना बित्तथिर्थया जिला अमृतसर पंजाब वर्तमान निवासी भेलवा तालाब के पास पुरानी बस्ती कोहका और नरेश साहू उर्फ़ चांदी “29” वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास सिन्वे कला थाना शिंदेकला जिला बालांगीर ओडीशा को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र के दो और सुपेला थाना क्षेत्र के तीन घरों को निशाना बनाकर चोरियां की थी। आरोपियों के पास से चोरी के जेवर सहित भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जप्त की गई है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए आकी गई है।

विक्की है लोकल नेटवर्क, सुरजीत के खिलाफ कई पुराने मामले :

पूछताछ में पता चला कि सुपेला निवासी महंत देशलहरे उर्फ विक्की इस गिरोह का मुख्य सरगना है। वो ही इस गिरोह को लोकल नेटवर्क है। उसने सुरजीत सिंह के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। सुरजीत सिंह ने सुखविंदर सिंह और नरेश साहू उर्फ़ चांदी से उसकी मुलाकात कराई। महंत देशलहरे उर्फ विक्की यहां पर सुने मकानों की रेकी करता था और सुरजीत को जानकारी देता था। जिसके बाद सुरजीत नरेश साहू उर्फ चांदी और सुखविंदर को बुलाता था । सुखविंदर चोरी करने के लिए अपने साथी कार्तिक कुमार और विशाल कुमार को भी साथ लेकर आता था। चोरी करने के बाद वे लोग वापस लौट जाते थे ।चोर गिरोह के मुख्य सरगना महंत देशलहरे उर्फ विक्की समेत कार्तिक कुमार और विशाल कुमार फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों में सुरजीत सिंह और नरेश साहू और चांदी का दुर्ग जिले में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। सुरजीत सिंह पंजाब का रहने वाला है। लेकिन वह पिछले 13 सालों में भिलाई में रहकर शराब तस्करी और चोरी जैसे अपराध को अंजाम देता रहा है नरेश साहू को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news