Tuesday, March 17, 2026

ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार अंतरर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग अधिकारियों के अधिकारों, सशक्तिकरण, और कार्यस्थल को अधिक समावेशी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस कार्यक्रम में ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, सचिव पी अनु सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ऑफिसर्स एसोसिएशन पहली बार अंतरर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मना रहा है। यह हमारे संगठन की संवेदनशीलता, समावेश और न्यायसंगत कार्यसंस्कृति का प्रतीक है।

Oplus_16908288

हम भारत सरकार की दिव्यांगजन से संबंधित नीतियों को कंपनी में प्रभावी रूप से लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबोधन में दिव्यांग अधिकारियों के योगदान, अधिकारों और उनके लिए आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन सभी दिव्यांग साथियों को समान अवसर और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी दिव्यांग अधिकारियों को बधाई देते हार कहा कि- “आपकी दृढता हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”

इस अवसर पर सेफी नामिनी ने भी उद्बोधन देते हुए कहा कि ओए-बीएसपी हमेशा से समावेशी नीतियों, दिव्यांग कल्याण और उनके कैरियर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। उन्होंने ऑफिसर्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। इसी विषय में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने सेल के निदेशक कार्मिक के के सिंह से 01.12.2025 के मुलाकात के दौरान सेल द्वारा दिव्यांगजन कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश लागू करने तथा वास्तविक उपस्थिति के आधार पर प्रतिदिन ₹65 का परिवहन भत्ता लागू करने के लिए धन्यवाद दिया एवं अन्तरर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर, दिव्यांगजन कार्मिकों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए यह मांग रखी कि डीपीई के दिशा-निर्देशों तथा कई अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में प्रचलित व्यवस्था के अनुरूप सेल में भी दिव्यांगजन कर्मचारियों को मूल वेतन का 5 प्रतिशत परिवहन भत्ता प्रदान किया जाए। यह संशोधन न केवल समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा, बल्कि सेल को एक जिम्मेदार, प्रगतिशील और संवेदनशील नियोक्ता के रूप में और सुदृढ़ करेगा।ओए-बीएसपी के कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि ओए-बीएसपी हमेशा ही अपने अधिकारियों के हितों की रक्षा हेतु तत्पर है एवं भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करता रहेगा।

Oplus_16908288

कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मटेरियल मैनेजमेंट) श्रीनिवास रत्ना प्रसाद ने किया।

इस कार्यक्रम में अधिकारीगण सर्वश्री शमशेर बहादुर सिह, आदित्य दुबे, ध्रुवेश वर्मा, पंकज कुमार, भूषण मध्यान, अरविंद कुमार सहारे, राजेश साहू, मनोज कुमार वर्मा, रवि कुमार, पवन अग्रवाल, पी के साहू, के एस आर प्रसाद, संदीप यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, एन ए रमेश, ए शंकर, देवानंद चौहान, एल कृष्णाराव, बी. गोपाल राव, रिशी कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार बंजारे, विक्रम सिंह यादव, रितेश अवधिया आदि उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news