भिलाई : अंतर जिला वाहन चोर व चोरी के वाहन खरीदने वाले एक खरीदार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है ।आरोपियों के पास से चोरी की छह गाड़ियां जप्त की गई है । आरोपियों ने छावनी, जामुल, भिलाई नगर और पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में चोरी को घटना को अंजाम दिया है ।इसके अलावा आरोपियों ने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र से भी वाहन चोरी किए थे। आरोपियों से जप्त वाहनों की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए आंकी गई है ।आरोपियों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया है कि गिरोह में शामिल आरोपीय सेक्टर 2 निवासी किशन देवांगन 38 वर्ष और कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला निवासी शेखर विश्वकर्मा 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से किशन देवांगन ने सब्जी मार्केट पावर हाउस पावर हाउस ब्रिज के नीचे कुरूद सब्जी बाजार, तेलीबांधा रायपुर, भिलाई तीन, चरोदा क्षेत्र से अलग-अलग समय में पांच बाइक चोरी की थी ।इसके साथ ही आरोपियों ने सेक्टर 6 जुबली पार्क के सामने से भी एक बाइक चोरी की थी और उसे आरोपी शेखर विश्वकर्मा को बेचा था। बाकी की गाड़ियों को आरोपियों ने जिसे अलग-अलग जगह पर छुपा कर रखा था आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच अन्य गाड़ियों को भी जप्त किया गया है।
