सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की वार्षिक रिपोर्ट में भूमि एवं संपत्तियों की स्थिति संबंधी जानकारी
भिलाई : न्यूज़ 36 :भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) सहित अन्य यूनिट्स, जो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का हिस्सा हैं, की वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में भूमि एवं संपत्तियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ उजागर की गई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की बड़ी संख्या में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, मुकदमेबाजी की समस्या एवं कागजी कमी जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। इन समस्याओं के कारण संपत्तियों का सुचारू प्रबंधन प्रभावित हो रहा है। बीएसपी-सेल के पास कुल 54,931.15 एकड़ भूमि दर्ज है, जिनमें से कई स्थानों पर विवाद एवं कागजी औपचारिकताएँ शेष हैं।
मुख्य बिंदु (बीएसपी की भूमि से संबंधित) :
31,363.70 एकड़ भूमि विवादित, जिनमें अधिकांश का कागजी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं।
5,052.34 एकड़ भूमि पर मुकदमेबाजी/अदालती विवाद जारी।
5,963.61 एकड़ भूमि लीज़ पर दी गई।
5,030.71 एकड़ भूमि पर कब्ज़ा।
10,516.45 एकड़ भूमि पर कब्जे के मामले चिन्हित, जिनमें कुछ अज्ञात कब्जाधारी भी दर्ज।
6,967 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण/अवैध निर्माण की समस्या।
सेल प्रबंधन का वक्तव्य :
सेल प्रबंधन ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि भूमि एवं संपत्तियों से जुड़ी समस्याएँ गंभीर चिंता का विषय हैं। इन विवादों का समाधान करना, मुकदमों की सुनवाई को शीघ्रता से पूर्ण करना तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार करना अनिवार्य है।
कंपनी ने आश्वासन दिया है कि इन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा, ताकि उत्पादन एवं विकास कार्यों पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।
