Wednesday, June 3, 2026

चीन में रहकर भी जरूरतमंदों की मदद कर रहे इंदरजीत सिंह (छोटू)

लावारिस मिले शव के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह “छोटू” इन दिनों व्यावसायिक दौरे पर चीन में हैं, लेकिन वहां से भी वे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातारसक्रिय हैं।

जानकारी के अनुसार 30 मई 2026 को इंदरजीत सिंह को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि कोहका हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले अरुण सारंकर का निधन हो चुका है और उनका शव पिछले दो-तीन दिनों से घर में पड़ा हुआ है। मोहल्ले में दुर्गंध फैलने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

बताया गया कि मृतक की पत्नी और बेटी काफी समय पहले उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। संपर्क करने पर उन्होंने भिलाई आने से भी इनकार कर दिया। क्षेत्र की एक महिला ने इस संबंध में इंदरजीत सिंह को संदेश भेजकर मदद की अपील की।
सूचना मिलते ही इंदरजीत सिंह ने चीन से अपनी टीम को आवश्यक निर्देश दिए। सर्व समाज कल्याण समिति की टीम ने स्मृति नगर थाना पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।  समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई द्वारा दुर्ग पुलिस के सहयोग से मृतक का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

इस मानवीय पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि इंदरजीत सिंह छोटू भले ही विदेश में हों, लेकिन समाजसेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण लगातार लोगों के लिए सहारा बनी हुई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news