Wednesday, March 18, 2026

सोसाइटी उपाध्यक्ष को दी आत्मीय विदाई

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों की संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 की उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत कौर की सेवानिवृत्ति पर उन्हें आत्मीय विदाई दी गई।

Oplus_16908288

बीएसपी के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अंतर्गत व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में पदस्थ रहीं श्रीमती कौर का इस अवसर पर सोसाइटी परिवार की ओर से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने संचालक मंडल की बैठक में शॉल एवं श्रीफल भेंट कर श्रीमती कौर के स्वस्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की। श्रीमती कौर ने सम्मान के लिए आभार जताया।

Oplus_16908288

आयोजन में संचालक मंडल के सदस्य अमिताभ वर्मा,हरिराम यादव, जे के गहिने,कुलेश्वर चंद्राकर,विनोद कुमार वासनिक,श्रीमती नीरजा शर्मा और पवन कुमार साहू सहित संस्था के प्रबंधक एम. मुरलीधर भी उपस्थित थे। 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news