Sunday, September 8, 2024

नेहरू नगर व्यापारी संघ की बैठक में स्वतंत्रता दिवस आयोजन ,वार्षिक आम सभा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

नगर पालिका निगम भिलाई, नेहरू नगर कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के पर्किंग में पेवर ब्लॉक , प्रकाश व्यवस्था, पेय जल आपूर्ति,व्यवसायिक परिसर के रिहाशि क्षेत्र में संपति कर में छूट ,सड़को का मरम्मत जैसे रुके कार्यो को आचार सहिंता के बाद अब जल्द प्रारम्भ करें – देविंदर भाटिया

भिलाई : न्यूज़ 36 :  नेहरू नगर व्यापारी संघ कार्यकारणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 26 जुलाई 2024 को नेहरू नगर पूर्व कमर्शिल काम्प्लेक्स में किया गया। बैठक में नेहरू नगर व्यापारी संघ के सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियाँ, क्षेत्र के कार्यो , एकाउंट क्लोजिंग, वार्षिक आम सभा और कार्यकारिणी चुनाव के बारे में चर्चा करना था। बैठक में नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू नगर में भव्य झंडा फहराने का कार्यक्रम प्रातः 10:16 बजे कॉमर्शियल काम्प्लेक्स में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, नेहरू नगर व्यापारी संघ के सदस्यों और क्षेत्रीय निवासियों की भागीदारी से आयोजित किया जाएगा , देवेंदर भाटिया ने बताया कि आयोजन हेतु समन्वय की जिम्मेदारी सह सचिव हर्ष चंदेल एवं संदीप सिंघल ने ली I हर्ष चंदेल एवं संदीप सिंघल ने बताया कि परम्परा के अनुसार बतौर विशेष अतिथि झंडा फहराने हेतु वरिष्ठता सूची के आधार पर निश्चित कर आमंत्रित किया जाता है , इस वर्ष कार्यक्रम में क्षेत्र के बी पी एल वर्ग में से 8 वीं तक 20 होनहार विद्यार्थियों को कॉपी पेन प्रदान कर सम्मान किया जायेगा I उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ लंबित कार्यो जिसमे अमृत मिशन फेज 2 में पाइप लाइन बिछाते हुई टूटी सड़क के मरम्मत , डॉम निर्माण , 4 पार्किंग स्थल में पेवर ब्लॉक, उच्चित प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट , कमर्शियल काम्प्लेक्स में रिहाशी क्षेत्र के लिए संम्पति कर में छूट को लागु करवाने , कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा अतिक्रमण कर आवगमन को बाधा करने को रोक , क्षेत्र में खुले में मदिरा सेवन कर वातावरण को दूषित करने वालो पर अंकुश विषयो को नगर निगम से सम्पर्क कर जल्द करवाने हेतु चर्चा हुई। कोषाध्यक्ष मुकेश जैन ने एकाउंट प्रस्तुत्ती हेतु पृथक से सितबर 24 के प्रथम सप्ताह में बैठक करने का प्रस्ताव दिया जिसे सभी ने सहमती दी I उपाध्यक्ष संजीव भल्ला ने वार्षिक आम सभा एवं आगामी सत्र हेतु कार्यकारणी के गठन के आयोजन के लिए मार्च 25 में किये जाने का प्रस्ताव दिया , जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमती दी , जिसकी अधिसूचना एवं समय सारणी AGM के पूर्व जारी की जाएगी I बैठक में देविंदर सिंह भाटिया (अध्यक्ष), उपाध्यक्ष : संजीव भल्ला,दिनेश अग्रवाल , जगदीश आहूजा (महासचिव) मुकेश जैन (कोषाध्यक्ष) , सह-सचिव संदीप सिंघल,हर्ष चंदेल कार्यकारणी सदस्य एस. कुंडू,काशी राम साहू , योगेश बंसल , एम.डी. अग्रवाल उपस्थित थे i

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news