Monday, March 16, 2026

ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट के मामले में सुपेला थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हिकलस एक्ट 1988 की धारा 184 और 281 बीएनएस का अपराध दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

Oplus_16908288

मिली जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह उम्र 26 साल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे वे अपनी बीएमडब्ल्यू कार क्रमांक सीजी 07 क्यूसी में अपने भाई के साथ खुर्सीपार से नेहरू नगर गुरूद्वारा जा रहे थे। सुपेला ओव्हर ब्रीज के नीचे टाटा शोरूम के पास के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक एनएल 01 एई 3217 के चालक ने अपनी ट्रक को खतरनाक ढंग से तेज रफ्तार में चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे सामने चल रही स्वीफ्ट कार से ठोकर लग गई थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news