Wednesday, September 2, 2026

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर की पत्रवार्ता

हिंदी, हिंदू , हिंदुस्तान का नारा लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के ही एक राज महाराष्ट्र में आज न हिंदू , न हिंदी सुरक्षित है. : रघु ठाकुर

दुर्ग : न्यूज़ 36 : महाराष्ट्र सरकार द्वारा कामकाजी गैर मराठियों से मराठी भाषा ज्ञान का प्रमाण पत्र जमा करने के फरमान को अनुचित ठहराते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि यह भाषायी साम्राज्यवाद की हिमायत करने वाला अन्याय पूर्ण निर्णय है , रघु ठाकुर ने फैसले को भारतीय संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि , महाराष्ट्र में तकरीबन छह लाख से अधिक उत्तर भारतीय परिवहन कार्य से जुड़े है , टेक्सी, कैब ,ऑटो चालक इतनी मराठी जानते है कि वह यात्री से संवाद कर सके अब उन्हें मराठी भाषा के ज्ञान का प्रमाण पत्र देना होगा इसी तरह से कुल गैर मराठी,रेहड़ी, पटरी, हम्माली , कुली , छोटे बड़े कारोबारी मिलाकर कुल ९० लाख गैर मराठी है जिनके सर पर भाषायी कारणों से रोजी रोटी पर संकट मंडरा रहा है। रघु ठाकुर ने कहा कि, हिंदी, हिंदू , हिंदुस्तान का नारा लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी के ही एक राज महाराष्ट्र में आज न हिंदू , न हिंदी सुरक्षित है बल्कि भाषाई विवाद को खड़ा कर समूचे हिंदुस्तान को कमजोर कर रही है, महाराष्ट्र सरकार ने त्रिभाषा फार्मूला के अधीन हिंदी को पाठ्यक्रम में पहले हिंदी को रखा था बाद हटा दिया, अब महाराष्ट्र में मराठी के साथ अंग्रेजी तो पढ़ाई जाएगी किंतु हिंदी नहीं।
लोसपा संरक्षक रघु ठाकुर ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी नीति त्रिभाषी फार्मूला है। महाराष्ट सरकार ,इसे एक तरह से दो भाषाई बनाना की राह पर चल रही है किंतु नई शिक्षा नीति का उल्लंघन पर विपक्ष शासित राज्यों को कड़े तेवर दिखाने वाली केंद्र सरकार उन राज्यों की तरह महाराष्ट्र के शिक्षा अनुदान में न रोक लगा रही है न कटौती कर रही है । जो भेदभाव पूर्ण है । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है । उन्होंने आगे कहा कि , पार्टी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है कि वे, अपनी ही बनाई शिक्षा नीति का अनुपालन महाराष्ट्र सरकार से कराये और गैर मराठी के साथ भाषा के नाम पर हो रहा अन्याय बंद कराये।
रघु ठाकुर ने ,देश और छत्तीसगढ़ के बुद्धि जीवी , से हिंदी की सम्मान रक्षा के लिए सामने आने की अपील करते हुए कहा कि दुर्दशा से बचने और दशा बदलने के लिए एक जुट संघर्ष ही एक मात्र विकल्प है ।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को लेकर देश में कही कोई विरोध नहीं है , वंदे मातरम राजनीति का शिकार हो गया है। इसे देश में वोट हथियाने के हथियार बनाया जा रहा है , वंदे मातरम संविधान सभा ने पारित किया था तब किसी ने विरोध नहीं किया। आज उसे विवादित बनाना अर्थहीन है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में  रघु ठाकुर ने कहा कि राजनीति में जब भी पूंजीपतियों द्वारा राजनीतिक नेतृत्व पैदा किया गया तब तब आम लोगों के साथ धोखा हुआ है , रातों रात नेता पैदा करने के राजनीति खेल के पीछे दुनिया का पूंजीवाद है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एंड आफ हिस्ट्री किताब में लिखा है कि सभी धाराएं खत्म हो चुकी है यानि दुनिया की सारी, गांधी ,लोहिया , काल मार्क्स , अंबेडकर की राजनीतिक विचारधाराएं अप्रासंगिक हो चुकी है। इसी तरह से एक और किताब प्रेस ऑफ सिविललाइजेशन बताती है कि , दुनिया में धर्म सभ्यताओं का संकट रहा है । असलियत में दोनों पुस्तके मान्य स्थापना को तो खंडित होने की घोषणा तो करती है। लेकिन कोई सकारात्मक नई धारा नहीं सुझाती है। समाज को टुकड़े में बांटा जा रहा है , देश में विभाजन की स्थितियां बनाई जा रही है और ऐसे प्रयास में तकनीकी भी सहयोग कर रही है , जमीनी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है और अफसोस है कि राजनेता भी इसके व्यूह में गोते लगा रहे है ।
उन्होंने कहा कि २२ छात्रों की आत्महत्या पर मन की बात में चर्चा करने की अपील उन्होंने प्रधानमंत्री जी से की थी , किंतु प्रधानमंत्री जी ने उसके बदले , मन की बात में गणेश जी की मूर्ति की बात कर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, सभी जागरूक जन से जन हित में जन मुद्दों को लेकर व्यापक जनआंदोलन संगठित करने और अभियान चलने की अपील करती है.
प्रेस वार्ता में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक पंडा , पार्टी महासचिव श्याम मनोहर सिंह , मजदूर नेता जावेद उस्मानी , समाजवादी नेता , अशोक सिंह, अमनी सिंह अधिवक्ता आदि मौजूद थे ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news