न्यूज़ : 36 : 27 फरवरी को माध्यमिक शाला पुलगांव दुर्ग में शासन की सुपोषण योजना का परिपालन करते हुए न्यौता भोजन का आयोजन किया गया मध्याह्न भोजन के साथ साथ पूरक पोषण आहार के रूप में हलवा, केला एवं मिठाई का वितरण शाला के सभी बच्चों को दिया गया। पूरक आहार की व्यवस्था माध्यमिक शाला की शिक्षिका सरोजिनी बघेल एवं अंजू ठाकरे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शहर उपाध्यक्ष राहुल पंडित,वार्ड पार्षद हुमेश्वरी निषाद, संकुल समन्वयक नीलू महिकवार, प्रधान पाठक मयंक चन्द्राकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विक्रम भारती, कपिल निषाद, माता समिति की सदस्य अन्य गणमान्य नागरिक एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित रहे।
