Friday, October 18, 2024

पारिवारिक विवाद में युवक ने मां और भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बहन पर भी किया वार

Family Dispute : रायपुर राजधानी के सरोरा इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर हत्या कर दी। वहीं आरोपी के हमले में सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजकुमार साहू का अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद (Family Dispute) होता रहता था। मंगलवार रात भी जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तब सौतेली मां हेमिन साहू का राजकुमार से विFamily Disputeवाद हो गया। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू और सौतेले भाई रोहन साहू पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में सौतेली मां हेमिन और रोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार ने अपनी सौतेली बहन पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डबल मर्डर की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मां और बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। Family Dispute

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news