छात्र प्रमाण पत्र के साथ करियर मार्गदर्शन से हुए लाभान्वित
सूचना तकनीक के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं : प्रबंध निदेशक डी. एस.भाटिया
भिलाई :न्यूज़ 36 : मध्य भारत की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था ‘नेशनवाइड काउंसिल फॉर मल्टीपर्पज एजुकेशन एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ (नैक-मीट) द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित नैक-मीट अधिकृत केंद्र अपेक्स कंप्यूटर सेंटर हाउसिंग बोर्ड भिलाई में जनवरी 26 परीक्षा चक्र के विद्यार्थियों हेतु NAACT (नैक-मीट अचीवमेंट अवार्ड एंड करियर ट्रांसफॉर्मेशन) कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्र के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय राजेंद्र डे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी अवसर पर प्रबंध निदेशक डी.एस. भाटिया ने श्रीमती अनिंदिता डे के नाम संस्था की संबद्धता (Affiliation) हस्तांतरित करते हुए आधिकारिक प्रमाण पत्र “ Certificate Of Affiliation” सौंपा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नैक-मीट के प्रबंध निदेशक डी.एस. भाटिया ने सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नौकरियों सहित छत्तीसगढ़ में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। डी. एस भाटिया ने वर्तमान युग में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा साइंस , मशीन लर्निंग और चिप लेवल कोडिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुड़गांव,दिल्ली , पुना ,बैंगलोर और हैदराबाद जैसे शहरों में उपलब्ध अवसरों के बारे में छात्रों का मार्गदर्शन किया।

संस्था के चेयरमैन हरीश अभीचंदानी के संदेश को साझा करते हुए बताया गया कि भारत सरकार के XXI/1860 अधिनियम के तहत स्थापित यह स्वायत्त परिषद देश भर में रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एमएस ऑफिस, टैली, डेटा एंट्री, Ç++ , Python,Java,DCA,PGDCA,हार्डवेयर-नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दिनेश यादव ने अभिभावकों की जागरूकता की सराहना की और छात्रों को समय के सदुपयोग की सलाह दी, और कहा कि आज के युवा रील देखने, ऑनलाइन गेमिंग और कई सोशल मीडिया साइट्स में समय व्यर्थ गंवाने से बचे ।
केंद्र की प्रबंधक श्रीमती अनिंदिता डे ने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अल्पावधि पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र न्यूनतम शुल्क में तकनीकी कौशल हासिल कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया :
पायथन (Python): कनक देवांगन, COA : नबनिता नायक, पूजा बेरा, निधि सिंह, सुदीप पाल, निकिता सिंह, काव्या प्रसाद, गायत्री साव, सीमा सिंह, सूरज कुमार, ज्योति साव, हिमांशु कुमार उके, वल्लभ कुंडेकर, महिमा राव जोशुआ, रितिका साइमन। MS-Office : अजय प्रकाश चौधरी।
इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य श्रुतिका, प्रीति, शिखा और मुस्कान सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
