खम्हार लकड़ी की आड़ में सागौन की तस्करी करते वाहन सहित 2 लोग वन विभाग की गिरफ्त में
न्यूज़ 36 : BIG BREAKING : पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत नेउर में शुक्रवार शाम जंगल से अवैध लकड़ी का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर वाहन क्र. CG 09 JM 3436 को वन विभाग की टीम ने धर दबोचा । ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई ।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अमनिया के जंगल से लकड़ी तस्करो द्वारा कई बार लकड़ियों का अवैध परिवहन किया गया । मौके पर पहुँचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर व एस डी ओ ने ट्रैक्टर और सागौन को जब्त कर राज सात की कार्यवाही की तैयारी कर ली है ।