Friday, March 13, 2026

दुर्ग में अवैध अफीम खेती के मामले में चौथे आरोपी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के बड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण का चौथा आरोपी छोटू राम (62) को जोधपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध खेती के लिए अफीम के बीज उपलब्ध कराए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र ने बताया कि समोदा, जजंगिरी सिरसा के बीच स्थित खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच में मक्का/भुट्टे की फसल के बीच अफीम के पौधे लगाए गए पाए गए। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगी अफीम की फसल जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

विवेचना के दौरान इससे पहले विकास बिश्नोई (मतोड़ा, जोधपुर), विनायक ताम्रकार (तमेरपारा, दुर्ग) और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर (समोदा) को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी छोटू राम ने अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराए थे। इसके बाद एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा सिरसा की संयुक्त टीम ने उसे राजस्थान से पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से नकद 2220 रुपये और एक स्मार्टफोन जप्त किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों से पहले ही दो ट्रैक्टर, दो जेसीबी, दो मोटरसाइकिल, हार्वेस्टर और खेती के उपकरण जप्त किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news