Wednesday, March 18, 2026

शासकीय दुकान के मैनेजर के बाद 3 सेल्समैन की हुई गिरफ्तारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना नंदिनी नगर के 28 पेटी शराब के अवैध परिवहन में संलिप्त शासकीय देसी शराब दुकान के 03 सेल्समैन को भी दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व दुकान के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 29 नवंबर को पत्थर खदान नदिनी खुदिनी के पास वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG 04 HD 7843 में 28 पेटी देशी मदिरा परिवहन करते आरोपीयान 01. नरेश कुर्रे उम्र 38 साल साकिन ग्राम डूमर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग 02. लवकेश उर्फ बबलू उम्र 30 वर्ष साकिन गिरहोला थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग 03. आर्थन कुमार लहरे उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम डूमर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग 04. प्रभू बारले उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग को 05. मैनेजर हितेश सययान उम्र 38 साल साकिन समता कालोनी, चरोदा जिला दुर्ग छ०ग० 06. विचित्र दास मानिकपुरी उम्र 37 साल साकिन ग्राम परपोडी जिला बेमेतरा छ०ग० की पूर्व मे गिरफतार कर जेल दाखिल किया गया है।

Oplus_16908288

दौरान विवेचना शास० देशी शराब दुकान नंदिनी सुंदिनी में पदस्थ 03 अन्य सेल्समैन 01. नारायण जोगी उम्र 41 साकिन वार्ड नंबर 10 ग्राम बागडूमर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग ४०10 02. अमरजीत महतो उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड 21 नेहरू चौक चरोदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग 03. नितेश साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम पेंड्री गोबरा थाना धमधा जिला दुर्ग छ०ग० का संलिप्पता पाये जाने से आज विधिवत गिरफतार कर रिमांड में भेजा गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news